
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 5वें राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 553 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
5वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 553 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 390 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 312 वोट
5वें राउंड में आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 163 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड के साथ अध्यक्ष पद की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
