हल्द्वानी। हीरानगर क्षेत्र में हुई घटना में चल रहे समाचारों पर देर रात्रि हल्द्वानी पुलिस द्वारा घटित घटना के सम्बंध कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के संबंध में प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच के आधार पर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा संलिप्त वाहन कब्जे में ले लिया गया है। उक्त संबंध में शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, वाहन का रूट चैक किया जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।
बिना तथ्यों को जाँचे एवं परखे अनावश्यक रूप से भ्रांतियां ना फैलाएं। पुलिस द्वारा मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। विवेचना के तथ्यों के आधार पर सत्यता से अवगत कराया जाएगा, उक्त घटना के क्रम में दो युवकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, सूत्रों के अनुसार पुलिस एक साथ कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टीयता से छेड़छाड़ की घटना सामने आ रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की सच्चाई क्या है।