हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार, 27 सिलेंडर बरामद

हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आज (04 दिसंबर 2024) को एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने डहरिया प्रगति विहार फेस 4 स्थित एक किराए के टिन शेड से घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। मौके पर 27 सिलेंडर और रिफिलिंग से संबंधित उपकरण जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रोहित अरोरा (36 वर्ष), पुत्र श्याम सुंदर, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड, हल्द्वानी।
  2. विपिन कुमार (35 वर्ष), पुत्र रविंद्र कुमार, निवासी हीरानगर, हल्द्वानी।

बरामद सामान:

  • 15 घरेलू गैस सिलेंडर
  • 12 कमर्शियल गैस सिलेंडर
  • एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी)
  • एक एसी कृषि स्प्रे पंप (FOGI कंपनी)
  • एक बिना कंपनी के कृषि स्प्रे पंप
  • गैस पाइप, दो अग्निशमन यंत्र, एक बांसुरी और दो रेगुलेटर

बरामदगी व गिरफ्तारी टीम मे व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, SI प्रवीण कुमार, अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा, जगमोहन सिंह नेगी (पूर्ति निरीक्षक), दिव्या अहीन पाण्डे (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी), अरूण खुल्बे (पूर्ति निरीक्षक), सुबोध त्रिपाठी (पूर्ति निरीक्षक) मय पुलिस बल मौजूद रहे।