- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टीपल इंजरी से मौत की पुष्टि, नैनीताल पुलिस ने जांच की पूरी
हल्द्वानी। नैनीताल तहसील अंतर्गत धारी/तल्लीताल क्षेत्र के भदौरी गांव में 24 अप्रैल 2026 को हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि व्यक्ति की मौत वन्यजीव हमले से हुई थी तथा मामले में किसी आपराधिक घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीव हमले की आशंका जताते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस, वन विभाग और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया और उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद Sushila Tiwari Medical College भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मृत्यु का कारण वन्यजीव हमले से उत्पन्न मल्टीपल इंजरी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार इससे स्पष्ट हो गया है कि यह मामला मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित है और इसमें किसी प्रकार का आपराधिक एंगल नहीं पाया गया। Nainital Police ने मामले की गहन जांच पूरी कर ली है।
प्रशासन और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग बनाए रखें।
एस.पी. यातायात/क्राइम
