इमरजेंसी में कैसे बचाएं जान? चंदन हॉस्पिटल ने सिखाए Life Saving Skills

हल्द्वानी। Chandan Hospital में World Health Day के अवसर पर ‘Life Saver Programme’ का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के आम लोगों को आपातकालीन स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी टीम के चेयरपर्सन Dr. Muneeb Rahman ने मरीजों के तीमारदारों और स्थानीय नागरिकों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) सहित अन्य जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सरल और आम भाषा में समझाते हुए मौके पर ही लोगों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी, जिससे हर व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ इमरजेंसी में मदद कर सके।

डॉ. मुनीब रहमान ने कहा कि कुमाऊँ जैसे पर्वतीय क्षेत्र में कई बार अस्पताल तक पहुंचने में समय लग जाता है, ऐसे में अगर आम व्यक्ति को CPR और प्राथमिक उपचार की जानकारी हो, तो वह शुरुआती समय में किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इमरजेंसी में कैसे बचाएं जान? चंदन हॉस्पिटल ने सिखाए Life Saving Skills

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया। कई प्रतिभागियों ने कहा कि इस तरह की ट्रेनिंग से उन्हें पहली बार लगा कि वे भी किसी की जान बचाने में सक्षम हो सकते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि Chandan Hospital हमेशा कुमाऊँ की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग जीवन रक्षक कौशल सीख सकें और आपातकाल में एक-दूसरे की मदद कर सकें।