नैनीताल की जामा मस्जिद में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द की अहम बैठक

Spread the love

नैनीताल। जामा मस्जिद मल्लीताल में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द (हजरत मौलाना अरशद मदनी) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सदर मौलाना मुकीम कासमी की सदारत में आयोजित हुई।

बैठक में समाज के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर समाज में बढ़ रही नशे की लत को रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। साथ ही तालीम (शिक्षा), अमन-ओ-भाईचारा और नौजवानों की सही तरबियत को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया।

बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के कौमी और इंसानी भलाई के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुस्लिम तालीमी व समाजी संस्थाओं के सहयोग को मजबूत करने और मुल्क में गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

अंत में दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद कासिम, मुफ्ती अजमल, मुफ्ती फौजन, मौलाना आसिम, मुफ्ती लुकमान, मुफ्ती गुफरान, मल्लीताल मस्जिद के सदर शोएब अहमद, तल्लीताल मस्जिद के सदर मोहम्मद वसी सहित तमाम अराकीन मुन्तजिमा मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *