आयुष्मान कार्ड से इलाज में दिक्कत? CMO से करें सीधे शिकायत, स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई

Spread the love

नैनीताल। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत उपचार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की सुविधा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जनपद में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों, वहां उपलब्ध सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी साझा की है।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान यदि किसी लाभार्थी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वह तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायत का संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में आई विजन प्राइवेट लिमिटेड में नेत्र विज्ञान की सुविधा उपलब्ध है, जिसका संपर्क नंबर 8126262643 है। बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसका संपर्क नंबर 9917466072 है। वेदांता नेत्रालय में नेत्र विज्ञान के लिए 9837362220, रही केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मेडिसिन के लिए 9779925382 और बृजेश अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 6396261710 पर संपर्क किया जा सकता है।

बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं ईएनटी की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसका संपर्क नंबर 8533838306 है। बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसका संपर्क नंबर 7300919149 है। साई अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी की सेवाओं के लिए 9639929360 पर संपर्क किया जा सकता है।

आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा है, जिसका नंबर 7087434647 है। उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं यूरोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध हैं और संपर्क नंबर 8194005414 है। सुभानु आई अस्पताल का संपर्क नंबर 9068991180 है।

अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसका नंबर 9456169935 है। द ब्राइट अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी के लिए 9997191805 पर संपर्क किया जा सकता है। नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का संपर्क नंबर 7534818002 है, जबकि एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल का नंबर 9759016789 है।

स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपी की सेवाएं उपलब्ध हैं और इसका संपर्क नंबर 7428323254 है। संजीवनी अस्पताल में इमरजेंसी पैकेज, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं संक्रामक रोगों से संबंधित सेवाओं के लिए 8077125259 पर संपर्क किया जा सकता है।

अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग की सुविधा है, जिसका नंबर 9639371371 है। डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा से कार्डियोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन के लिए 8191018585 पर संपर्क किया जा सकता है। ज्योति नेत्रालय का संपर्क नंबर 9411327717 है। चंदन अस्पताल में बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा एवं यूरोलॉजी जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसका संपर्क नंबर 9415647116 है।

बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसका संपर्क नंबर 9997708749 है। वहीं दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर में उन्नत नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है और इसके लिए 9871576618 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत उपचार प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि सूचीबद्ध या गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान समस्या आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *