हल्द्वानी की मां-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम

हल्द्वानी। मध्य प्रदेश के इंदौर में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन की राष्ट्रीय बाईथले (दौड़ व तैराकी) और ट्राईथले (दौड़, तैराकी व शूटिंग) प्रतियोगिता में हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किए।

भार्गवी की इस उपलब्धि को और खास बनाया उनकी मां मोनी रावत ने, जिन्होंने 40 प्लस बाईथले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

हल्द्वानी की मां-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम

मोनी रावत वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर में अध्यापिका हैं। वहीं भार्गवी रावत वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर माह में बिहार के बेगूसराय में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भार्गवी ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

मां-बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर शहरवासियों ने दोनों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हल्द्वानी की मां-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास! राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमकाया नाम