एसटीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में चरस

हल्द्वानी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर ड्रग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद नैनीताल के थाना खन्सयु क्षेत्र अंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर (राजेंद्र मेवाड़ी उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय देव सिंह मेवाड़ी निवासी ग्राम कालाआगर थाना खन्सयु जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 534 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के ही व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में छात्रों को बेचने जा रहा था, दूसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी की जा रही है। ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को सिमलिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

एसटीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में चरस

ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस से नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202 / 9412029536 पर सम्पर्क करें।

एसटीएफ ने पकड़ी भारी मात्रा में चरस

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट निरीक्षक पावन स्वरूप, उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी, अ0 उ0नि0 जगबीर शरण, का0 मनमोहन सिंह, कॉ0 संजय कुमार, का0 वीरेंद्र चौहान, का0 इसरार अहमद, का0 जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।