हल्द्वानी में 8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसपी ने की टीम की सराहना

Spread the love

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने 8 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत चल रहे अभियान में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने बरामद स्मैक लाने और बेचने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को लेकर एसएसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *