हल्द्वानी में फायरिंग से सनसनी, हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी में फायरिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को कमल परमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मनीष परिहार ने कार से आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली मकान की सीढ़ियों पर जा लगी, जिससे वादी और उनका पोता बाल-बाल बच गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। घटना के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी मनीष परिहार, कृष्णा नगर फेस-ई, इंदिरा नगर हल्द्वानी का निवासी बताया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *