
देहरादून– उत्तराखंड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

पूर्व में जारी अधिसूचना (30 दिसम्बर 2024) में सूचीबद्ध अवकाश को आंशिक संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, बैंक, कोषागार एवं उपकोषागार भी उक्त तिथि को बंद रहेंगे।
सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।


