इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक केंद्र पर अवैध कब्जा, नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

Spread the love

हल्द्वानी। वार्ड 32 इंदिरा नगर बनभूलपुरा में नगर निगम के सामुदायिक केंद्र पर अवैध कब्जे की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह मौके पर पहुंचीं।

नगर आयुक्त ने स्थानीय निवासियों से कब्जाधारी के संबंध में जानकारी लेनी चाही, लेकिन किसी ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर सामुदायिक केंद्र को सील कर दिया गया।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र नगर निगम की संपत्ति है, लेकिन अवैध कब्जे के चलते इसका उचित उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब इसे पुनः व्यवस्थित कर आम जनता के लिए खोला जाएगा।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *