
हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026 की मतगणना में पहले और दूसरे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। दोनों राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
पहले राउंड में आर्यन बेलवाल को 146 वोट, NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 88 वोट और ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले।
वहीं दूसरे राउंड की मतगणना में भी आर्यन बेलवाल आगे रहे। दूसरे राउंड में उन्हें 96 वोट मिले, जबकि मेहुल शाह को 76 वोट और धीरज बिष्ट को 45 वोट प्राप्त हुए।
दो राउंड के बाद कुल वोट
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय): 242 वोट
- मेहुल शाह (NSUI): 164 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP): 130 वोट
दो राउंड की मतगणना के बाद आर्यन बेलवाल 78 वोट की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड में तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
