पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक अलर्ट मोड

देहरादून: देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली बैठक में एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में 15 फरवरी 2026 को नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक अलर्ट मोड

अभियान के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आने-जाने वाले निजी और सार्वजनिक वाहनों की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन से संबंधित जानकारी जुटाई गई। पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों और वाहनों की विशेष निगरानी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक अलर्ट मोड