कैंचीधाम मेला: भीड़ में बिछड़ा मासूम, सतर्क पुलिस ने मिलाया परिजनों से

नैनीताल— कैंचीधाम स्थापना दिवस पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते उसे सुरक्षित वापस परिजनों से मिला दिया गया।

हल्द्वानी के इंद्रानगर निवासी मनोज गुप्ता का पुत्र दक्ष, कैंचीधाम में दर्शन के दौरान अपने परिवार से अलग हो गया था। घटना के तुरंत बाद मेला क्षेत्र में तैनात सीपीयू हॉक मोबाइल टीम ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और आसपास के इलाके में परिजनों की तलाश शुरू की।

कांस्टेबल मोहम्मद इरफान और कांस्टेबल औसाफ अहमद की सूझबूझ और मेहनत रंग लाई, जब उन्होंने बच्चे की बुआ किरण और बहन खुशी को खोज लिया। इसके बाद बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।