हल्द्वानी निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया में बढ़ी हलचल, कई दिग्गजों ने खरीदे और भरे पर्चे

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में सियासी गर्मी अपने चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई चर्चित चेहरों ने मैदान में उतरने के संकेत दे दिए हैं।

मतीन सिद्दीकी, उमैर मतीन सिद्दीकी, गजराज सिंह, कौस्तुभानंद जोशी, शोएब अहमद, मनोज कुमार, और नवीन चंद्र ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसके अलावा, भुवन चंद्र पांडे और रूपेंद्र नागर ने अपने नामांकन पत्र जमा कर चुनावी मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।

जैसे-जैसे नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। हल्द्वानी में इस बार निकाय चुनाव दिलचस्प मोड़ लेता नजर आ रहा है, जहां हर दावेदार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।