नजूल की जगह बेचकर करोड़ो के वारे न्यारे करने वालों पर शासन प्रशासन की गाज

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के आदेश के बाद नजूल की खाली पड़ी जगह पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा खाली पड़ी जगह पर कब्ज़ा कर तार बाढ़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी में प्रशासन सरकार की खाली पड़ी ज़मीन पर हुए कब्ज़ों को हटाने का कार्य कर रही है। गुरुवार को प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने जवाहर नगर में जैम फैक्टरी की खाली पड़ी ज़मीन को अपने कब्ज़े में लेने की कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि ज़मीन को लीज़ पर लिया गया था, लेकिन वर्तमान समय में लीज़ खत्म हो गई है, जिसके चलते प्रशासनिक टीम ने ज़मीन को अपने कब्ज़े में लिया।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि जैम फैक्टरी की लगभग ढाई एकड़ ज़मीन खाली पड़ी थीं, ज़मीन को लेकर पूर्व में डीएम नैनीताल से पत्राचार किया गया था। जैम फैक्टरी की खाली पड़ी ज़मीन को राजकीय कार्य के उपयोग में लाया जाए, निगम का विस्तार भी लगातार हो रहा है। जिसके बाद आज ज़मीन पर कब्ज़ा लेने की कार्यवाही की गई हैं। जो लोग यहां कब्ज़ा करके रह रहे थे, उन्हें हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान कुछ लोगो ने कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई और जगह नही है, जिस पर उन्हें रेन बसेरे में रहने की व्यवस्था की है। नगर आयुक्त ने कहा कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

नगर निगम व प्रशासन की इस कार्रवाई से 10, 20 ,50 या 100 रूपयो के स्टांप पेपर पर ज़मीन बेचकर लाखों के वारे न्यारे करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है, तथा जानकारी जुटाई जा रही है कि अगला नंबर किसका है।

वही आज की कार्यवाही में नगर निगम रेता बजरी सीमेंट लोहे के एंगल व कारीगर साथ लेकर चल रहा था जिस के हाथों हाथ तार बाढ़ की जा रही थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *