
हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेला 2026 के चौथे दिन स्वरोजगार, उद्यमिता और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों को सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने एमएसएमई नीति, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एकल खिड़की व्यवस्था, स्टार्टअप नीति और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभों के साथ ही आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान जूट से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की उपयोगिता एवं संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर हस्तशिल्प और लघु उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने सम्मानित किया। वहीं, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता को कुमाऊनी ऐपण पेंटिंग भेंट की गई।
देर शाम मेले में आयोजित लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शहरवासियों ने भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से महिला स्वयं सहायता समूहों, छोटे उद्यमियों और स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
सीडीओ

