
हल्द्वानी: PSP अस्पताल में हुई घटना के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में मृतिका अरशदीप के पति तलवेन्द्र भुल्लर ने नवजात बच्चे के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) पर गंभीर आरोप लगाते हुए डेथ समरी में बदलाव किए जाने का दावा किया है।
वायरल वीडियो में तलवेन्द्र भुल्लर अपनी पत्नी की मौत से जुड़े मामले को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि मामले में तथ्यों को बदलने का प्रयास किया गया है और डेथ समरी में बदलाव किया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
पति द्वारा नवजात बच्चे के साथ आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

