
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के क्षेत्र मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी है नगर निगम टीम द्वारा सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त की गई जगह पर तार बाढ़ कर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं तथा सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के द्वारा बताया गया कि चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं और जनता से अपील की जा रही है कि उक्त जगह पर किसी भी तरह की खरीद फ़रोख्त ना करें।




