अल्पसंख्यक आयोग ने की जनसुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर के रूद्रपुर स्थित विकासभवन सभागार में मज़हर नईम नवाब, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में आयोग को प्राप्त शिकायती प्रकरणों की जन-सुनवाई अदालत बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोग द्वारा 45 शिकायती प्रकरणों को सुनते हुए 17 शिकायती प्रकरणों का समावान / निस्तारण किया गया।

बैठक में वसीम रजा, नैनीताल, के शिकायती प्रकरण में महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड पॉवर कॉरपोरेशन लि० देहरादून तथा मुख्य अभियन्ता, वितरण खण्ड, कुमांऊ क्षेत्र, हल्द्वानी के आयोग के समक्ष उपस्थित न होने, सईदुल रहमान, ऊधमसिंहनगर के शिकायती प्रकरण में महाप्रबन्धक, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी एवं लीड बैंक अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक, ऊधमसिंहनगर के आयोग के समक्ष उपस्थित न होने के कारण एवं हलीम मुहम्मद, ऊधमसिंहनगर के शिकायती प्रकरण में उपजिलाधिकारी, खटीमा के आयोग के समक्ष उपस्थित न होने के कारण श्री मज़हर नईम नवाब, उपाध्यक्ष द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों को दिनांक 20.01.2024 को प्रातः 11:00 बजे स्पष्टीकरण सहित अपने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।

अल्पसंख्यक आयोग ने की जनसुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

मौ० ज़मा, नैनीताल के शिकायती प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक, हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि संबंधित मकान मालिक व डॉ० शहजाद, ई.एन.टी. विभाग, सुशीला तिवारी अस्पताल एवं संबंधित प्रकरण में जांच अधिकारी सहित अपने कैम्प कार्यालय में दिनांक 20.01.2024 को प्रातः 11:00 बजे को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।

कु० सना परवीन अल्मोड़ा के शिकायती प्रकरण में कुल सचिव, कुमांऊ विश्वविद्यालय, नैनीताल को निर्देशित किया गया कि प्रकरण में कु० सना से परीक्षा शुल्क ज़मा कराते हुए 10 दिन के अन्दर परीक्षा जनपद अल्मोड़ा के विश्वविद्यालय में सम्पन्न कराते हुए समस्या का समाधान करें।

अल्पसंख्यक आयोग ने की जनसुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

मसूद हुसैन अंसारी, सहायक अध्यापक, नैनीताल के शिकायती प्रकरण में निदेशक, मा० शि० विभाग, देहरादून एवं लोक सेवा आयोग, हरिद्वार को तत्काल छात्र हित में शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत अधियाचन के अनुसार विज्ञाप्ति जारी करें।

अयूब अंसारी, जिला-ऊधमसिंहनगर के शिकायती प्रकरण में जिलाधिकारी, ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया कि पूर्व में मा० उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में अल्पसंख्यकों की धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत पहाड़गंज स्थित मस्जिद में अस्थाई रूपर से टीन शैड का निर्माण कर जनहित में कर समस्या का समाधान करें।

अल्पसंख्यक आयोग ने की जनसुनवाई, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सुनवाई बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम्, ऊधमसिंहनगर, काशीपुर, उपजिलाधिकारी, काशीपुर, रूद्रपुर, अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सितारंगज, बाजपुर, काशीपुर, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर व लीड बैंक अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक, ऊधमसिंहनगर व विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक व शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी सूचना सहित उपस्थित थे। सुनवाई में समस्त अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। यदि अनावश्यक रूप से किसी का उत्पीड़न या अन्य प्रकार से परेशान कर विभेद किया जाता है, तो आयोग सुसंगत धाराओं में कार्यवाही प्रचलित करेगा।

बैठक में उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह,सदस्य मौ० तस्लीम, सचिव जगदीश सिंह रावत,वैयक्तिक सहायक शमा प्रवीन, अमन अनुरूद, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।