मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत, सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए जनपद के प्रत्येक न्याय पंचायत में जन सुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन करेगी। यह शिविर रोस्टर के अनुसार जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी वंदना ने शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी को समन्वयक और विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने कहा कि नामित नोडल अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी आवंटित न्याय पंचायत के जन सुविधा कल्याण शिविर में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने जानकारी दी कि जनपद में 27 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक जन सुविधा कल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शिविरों की तिथि और स्थान:
- 27 सितंबर: देवलचौड, सावल्दे, अमगढी, सिमलखा, खुर्पाताल, डालकन्या, सिरमौली
- 30 सितंबर: सरना, सांगुडीगांव
- 3 अक्टूबर: मज्यूली पंचायत
- 4 अक्टूबर: गुनीपुरजीवानन्द, चिल्किया, गिन्तीगांव, गरमपानी, थपलिया, महरागांव, ओखलकाण्डा, रामगढ
- 9 अक्टूबर: चौखुटा, कुवरपुंर, जोगीपुरा, कालाढूगी, घंघरेटी, रानीबाग, कालाआगर, पाथरी
- 14 अक्टूबर: हरिपुर बच्ची, छोई, बैलपडाव, बेतालघाट, ज्योलीकोट, प्यूडा, सुनकोट
- 16 अक्टूबर: लाखन मण्डी, डोला, रातीघाट, ओखलढूगा, नथुवाखान, नाई
- 18 अक्टूबर: स्यात, दाड़िमा, पिनरौ, सुयालबाडी, तुषराड़