

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 को ‘युवा संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. बाजपेई तथा तहसीलदार कुलदीप पांडे ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करने और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
सचिव, जिला विकास प्राधिकरण
सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी
