RTO में फायरिंग करने वाला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह निलंबित

Spread the love

हल्द्वानी। RTO कार्यालय में हथियार लाकर फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जारी निलंबन आदेश के अनुसार, महेंद्र सिंह नेगी पर आरोप है कि उन्होंने 1 सितंबर 2026 को कार्यालय में हथियार लाया और शाम करीब 3:40 बजे पंजीयन अनुभाग के बाहर फायरिंग की। इस घटना से कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आमजन में भय का माहौल बन गया तथा राजकीय कार्य भी प्रभावित हुआ।

प्रकरण को गंभीर मानते हुए इसे उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया है। आदेश के तहत महेंद्र सिंह नेगी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।

परिवहन आयुक्त ने मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *