
हल्द्वानी में ABVP अध्यक्ष पद के प्रत्याशी से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले से संबंधित कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद होटल को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका, तहसीलदार कुलदीप और मुखानी कोतवाल सुशील जोशी सहित संबंधित विभागों की टीम मौजूद रही।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित होटल बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।
मामले को लेकर प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

