SIR में कथित फर्जी आपत्तियों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, DM को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं के नामों पर कथित रूप से अनावश्यक आपत्तियां लगाए जाने और नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को कांग्रेस SIR कमेटी के चेयरमैन मनोज रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नामों पर लगाई जा रही कथित अनावश्यक आपत्तियों और नाम हटाए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग पात्र हैं, उनका नाम किसी भी स्थिति में मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने प्रशासन से पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग उठाई कि जिन लोगों द्वारा बिना उचित आधार के मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं, उनकी जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से सभी दावे और आपत्तियों की निष्पक्ष जांच करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी आगे भी अपनी आवाज उठाती रहेगी।

ललित मोहन रयाल
जिलाधिकारी
सुमित हृदयेश
विधायक हल्द्वानी
मनोज रावत
SIR कमेटी चेयरमैन कांग्रेस

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *