22 जनवरी को स्कूल रहेंगे बंद, नगर निकाय चुनाव के कारण निर्णय

हल्द्वानी: मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, 22 जनवरी 2025 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र लिया गया है, क्योंकि मतदान केंद्रों तक मतदाताओं को ले जाने के लिए स्कूल बसों का उपयोग किया जाएगा।

आदेश में बताया गया है कि इस कारण छात्रों के लिए स्कूल आना संभव नहीं होगा। इसलिए 22 जनवरी को स्कूलों में अवकाश रखा जाएगा।

22 जनवरी को स्कूल रहेंगे बंद, नगर निकाय चुनाव के कारण निर्णय