हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को बड़ी उपलब्धि, CGHS में हुआ एम्पेनल्मेंट; लाभार्थियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

Spread the love

हल्द्वानी। चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी को Central Government Health Scheme (CGHS) के तहत आधिकारिक रूप से एम्पेनल्मेंट मिल गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इसके साथ ही चंदन हॉस्पिटल कुमाऊं क्षेत्र का पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बन गया है, जहां पात्र CGHS लाभार्थी निर्धारित नियमों के तहत कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

CGHS एम्पेनल्मेंट के बाद केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और अन्य पात्र लाभार्थी निर्धारित CGHS नियमों एवं पात्रता के अनुसार अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ और सुपर स्पेशियलिटी उपचार करा सकेंगे। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24×7 आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

चंदन हॉस्पिटल के CEO डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि CGHS एम्पेनल्मेंट अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे कुमाऊं क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस रूप में अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मरीज-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की अस्पताल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, CGHS के निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अब पात्र CGHS लाभार्थी निर्धारित नियमों के अनुसार चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में कैशलेस चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *