हल्द्वानी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुए ध्वजारोहण

Spread the love

हल्द्वानी। देशभर के साथ हल्द्वानी में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरियां निकाली गईं, जिसके साथ ही कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।

उप जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और नगर निगम कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। नगर निगम परिसर में महापौर गजराज बिष्ट ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। वहीं, नगर निगम की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की नगर आयुक्त ने स्वच्छता को लेकर लोगों से विशेष संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान को विशेष महत्व दिया जा रहा है और देशभर में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत ही देश को निरंतर प्रगति की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ-साथ जरूरतमंद और गरीब बच्चों को भी शामिल किया गया तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गजराज बिष्ट महापौर
मनोज एसपी सिटी हल्द्वानी
परितोष वर्मा नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी
एपी वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
मोनिका आर्य एसडीएम हल्द्वानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *