जमरानी प्रोजेक्ट का असर: हल्द्वानी में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

हल्द्वानी। शहर में चल रहे जमरानी बाँध बहुउद्देश्यीय परियोजना के कार्यों का असर अब बिजली आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि नहर पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों के चलते शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

विद्युत नगरीय वितरण खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नैनीताल रोड स्थित नहर किनारे वृक्षों के पातन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा कारणों से हाईटेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) लाइनों को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक हो गया है।

इसके अलावा, जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के तहत 11 केवी पोषकों से निकलने वाली विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह कदम भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जमरानी प्रोजेक्ट का असर: हल्द्वानी में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती
जमरानी प्रोजेक्ट का असर: हल्द्वानी में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती

हालांकि, इन कार्यों के चलते प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और कार्य में सहयोग करें, ताकि जल्द से जल्द सामान्य आपूर्ति बहाल की जा सके।