ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1133 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने सभी थाना, चौकी प्रभारियों और एसओजी टीमों को नशे के विरुद्ध प्रभावी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम एवं प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू साहू पुत्र रमेश चन्द्र साहू निवासी साहू धर्मशाला, इन्द्रानगर बनभूलपुरा, तथा कैलाश चन्द्र पुत्र राजू राम निवासी पिनरा छोटा कैलाश, भीमताल, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने सोनू साहू के कब्जे से 607 ग्राम चरस और कैलाश चन्द्र के कब्जे से 526 ग्राम चरस बरामद की। दोनों के पास से कुल 1133 ग्राम अवैध चरस जब्त की गई।

दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में मु.अ.सं. 145/25 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य हेतु टीम को ₹1500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

एसओजी और काठगोदाम थाना की संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक रबिन्द्र राणा, कान्स्टेबल योगेश कुमार, कान्स्टेबल भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा (एसओजी) और कान्स्टेबल सन्तोष बिष्ट (एसओजी) शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई और भी तेज की जाएगी, ताकि समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से मुक्त रखा जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *