
हल्द्वानी: कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने दिनांक 13 सितम्बर 2025 को अपराधमुक्त समाज की दिशा में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टेबाजी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निशाद स्कूल के पास, इंदिरा नगर निवासी रिजवान पुत्र शाहिद (उम्र 27 वर्ष) को सट्टे की खाई-बड़ी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से ₹13,480 नकद, सट्टा पर्ची, पैन और गत्ता बरामद किया गया।
इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 223/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल अतीक अहमद, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।


