जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर शोक

Spread the love

हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत और सूचना विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर नैनीताल जिले के पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

उनके निधन को पत्रकारिता एवं सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पत्रकारों ने कहा कि उनके योगदान और व्यवहार को हमेशा याद किया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *