सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

Spread the love

  • सडक पर हुडदंग करते व्यक्तियों का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
  • वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने दिये थे कार्यवाही के निर्देश
  • वीडियो में हुडदंग/मारपीट करने वाले 06 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में इंपीरियल हाइट्स मसूरी रोड के पास आपसी झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो में उपद्रव करते हुए युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए। निर्देशों के क्रम में राजपुर थाना पुलिस ने जांच कर उपद्रव में शामिल छह युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों में आकाश राज, आदित्य दुबे, प्रखर, सचिन सिंह, अनिकेत और अभिषेक शामिल हैं। सभी आरोपियों को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *