
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 403 वोटों से आगे चल रहे हैं।
15वें राउंड तक आर्यन बेलवाल 335 वोट से आगे थे, जबकि 16वें राउंड में उनकी बढ़त बढ़कर 403 वोट हो गई है। मतगणना के आगामी राउंड के परिणामों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
