हल्द्वानी में 12 रबी उल अव्वल का जुलूस-ए-मुहम्मदी सुबह 7 बजे से, टू-व्हीलर पर पूर्ण प्रतिबंध

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी में 12 रबी उल अव्वल को निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी को लेकर लाइन नंबर 17 स्थित मस्जिद ग़फ़्फ़ारान में उलेमा हज़रात और जिम्मेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जुमे की वजह से जुलूस का समय सुबह 7:00 बजे तय किया गया है। जुलूस मुजाहिद चौक लाइन नंबर 17 से शुरू होगा और पारंपरिक मार्ग से होकर गुजरते हुए दोपहर 1:00 बजे लाइन नंबर 17 मुजाहिद चौक पर समाप्त होगा।

जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के टू-व्हीलर पर प्रतिबंध रहेगा। समापन के बाद दुआ की जाएगी और नमाज-ए-जुमा शहर की सभी अहले सुन्नत वल जमात की मस्जिदों में दोपहर 2:00 बजे अदा की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *