दीपावली से पहले हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: मिलावटखोरों पर शिकंजा, चार अवैध फैक्ट्रियां सील

Spread the love

हल्द्वानी। दीपावली पर्व से पहले बाजारों में बिकने वाले खाद्य उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान चार अवैध फैक्ट्रियों को सील कर उनके उत्पादों के सैंपल लिए गए।

कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, और तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम ने अब्दुल्ला बिल्डिंग, गांधी नगर और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के पीछे स्थित फैक्ट्रियों में छापेमारी की।

निरीक्षण में पाया गया कि फैक्ट्रियों में अस्वच्छ माहौल और गंदगी के बीच खील, खिलौने और बताशे बनाए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थों के उपयोग की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को सभी सैंपलों की लैब जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्रशासन ने तीनों फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी या अवैध उत्पादन में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान दीपावली से पहले शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी आकस्मिक छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान
अभय सिंह
फूड विभाग

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *