
हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के कड़े निर्देश पर कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व मे कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस द्वारा सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहन चालकों की जांच की। अभियान में पुलिस ने कई टेंपो सीज़ किए और नियम विरुद्ध पाए जाने पर कई वाहन चालकों के चालान भी काटे।

कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग व अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करना है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि यातायात व्यवस्था सुधरे और आम जनता को सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध हो सके।


