राज्य की स्वच्छता सर्वेक्षण में हल्द्वानी नगर निगम को चौथा स्थान

Spread the love

मीडिया का जताया आभार

हल्द्वानी। पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी के द्वारा बताया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में 71 अंकों का सुधार करते हुए 211 रैंक प्राप्त कर राज्य की रैंकिंग में 2 स्थान का सुधार कर 4 स्थान प्राप्त करना किया गया है। जिसमें मीडिया के सभी सम्मानित साथियों का, सभी पर्यावरण मित्रों, नायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों,सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, बैंणी सेना की सभी बहनों और नगर निगम क्षेत्र की सम्मानित नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन और बधाई। हमारे सामूहिक सार्थक जनता के भरपूर सहयोग और स्वच्छता के प्रति हमारी कटिबद्धता का परिणाम है।

सभी कर्मचारियों/पर्यावरण मित्रों तथा बैंणी सेना का आपसी तालमेल इस उपलब्धि का मुख्य कारण रहा है। मीडिया के सभी सम्मानित साथियों ने नगर निगम और जनता के बीच सेतु के रूप में सतत संवाद बनाने में सदैव सहयोग किया, इस बात के लिए मैं मीडिया का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं आप सभी से अनुरोध और अपील करता हूँ कि 2024 के सर्वेक्षण में नंबर 1 बनने के संकल्प के साथ अपने काम को और बेहतर तरीके से करें। आप सभी के प्रयास से सफलता जरूर मिलेगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *