
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। चौथे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं।
चौथे राउंड में आर्यन बेलवाल को 426 वोट मिले हैं, जबकि NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 298 वोट और ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 244 वोट प्राप्त हुए हैं।
इस राउंड के बाद आर्यन बेलवाल 128 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड के परिणामों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।
