
हल्द्वानी। एम.बी.पी.जी. कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2026 की मतगणना में तीसरे राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं। तीसरे राउंड के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 312 वोट प्राप्त हुए हैं।
वहीं NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 220 वोट मिले हैं, जबकि ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट के खाते में 185 वोट आए हैं।
तीसरे राउंड की मतगणना के अनुसार आर्यन बेलवाल 92 वोट की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। मेहुल शाह दूसरे और धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर हैं।
तीसरे राउंड के बाद स्थिति
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय): 312 वोट
- मेहुल शाह (NSUI): 220 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP): 185 वोट
मतगणना के आगे के राउंड के साथ छात्रसंघ चुनाव के परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
