आवासीय इलाकों में नहीं खुलेंगी कबाड़ की दुकानें, शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश

Spread the love

हल्द्वानी। शहर में कबाड़ की दुकानों के कारण बढ़ रही गंदगी, चोरी और आगजनी के खतरे को देखते हुए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम बोर्ड ने सर्वसम्मति से शहर के आवासीय क्षेत्रों में संचालित सभी कबाड़ की दुकानों को बंद कर उन्हें शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर की कबाड़ की अधिकृत दुकानें खुली रहने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दुकानों के कारण गंदगी के साथ-साथ चोरी और आग लगने का खतरा भी बना रहता है। इसके चलते आम लोगों में रोष उत्पन्न हो रहा है और इस संबंध में कई शिकायतें भी नगर निगम को प्राप्त हुई हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवासीय क्षेत्रों में संचालित सभी कबाड़ की दुकानों को बंद कर शहर के बाहर संचालित किया जाएगा। भविष्य में नगर निगम क्षेत्र के भीतर किसी भी स्थान पर कबाड़ की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम ने बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से सभी कबाड़ की दुकानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम अधिनियम-1959 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *