शिक्षकों से मारपीट और अभद्रता के आरोप में उपनिरीक्षक निलंबित, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

देहरादून। पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को पित्थूवाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में नियुक्त स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पाया कि संबंधित उपनिरीक्षक द्वारा अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया गया।

घटना को पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन के विपरीत मानते हुए एसएसपी ने उपनिरीक्षक महेश कंडवाल के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *