नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण, दवाइयों का स्टॉक सीज; काउंसलर नहीं मिलने पर नोटिस

Spread the love

चोरगलिया। निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र, चोरगलिया का सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पुरुष और महिला दोनों मरीज पाए गए।

जांच के दौरान संस्था का स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रजिस्ट्रेशन पाया गया। हालांकि निरीक्षण में कुछ कमियां भी सामने आईं।

ड्रग इंस्पेक्टर ने केंद्र में कुछ दवाइयों का स्टॉक निर्धारित तरीके से नहीं रखे जाने पर उन्हें सीज कर दिया। साथ ही बिना स्टॉक में पंजीकरण के दवाइयां रखने के मामले में संस्था के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण अग्रसारित किया गया।

वहीं, निरीक्षण के दौरान केंद्र में काउंसलर कार्यरत नहीं पाया गया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित संस्था को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने संस्था प्रबंधक को नशा मुक्ति केंद्र का संचालन निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं और दवाइयों के रखरखाव समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *