रेलवे मामला: पुनर्वास शिविर एक दिन और बढ़ा, कल भी जमा होंगे फॉर्म

Spread the love

हल्द्वानी। रेलवे प्रकरण में प्रभावित लोगों को राहत देते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पुनर्वास शिविर की अवधि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब पात्र लोग कल भी शिविर में पहुंचकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 8000 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 6300 से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। आज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जो लोग अब तक आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं, वे कल शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *