
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अभियान के क्रम में मनोज कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी) एवं अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी लालकुआं) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम ने गांधीनगर वार्ड नंबर 2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान मुदित शर्मा (19 वर्ष) पुत्र सोनू शर्मा निवासी अम्बेडकर नगर, वार्ड नंबर 1, लालकुआं जनपद नैनीताल के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 50/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कमल विष्ट और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे।


