असंभव को संभव कर दिखाया चंदन हॉस्पिटल ने, महिला का कटा अंगूठा माइक्रो सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ा

Spread the love

हल्द्वानी। चिकित्सा क्षेत्र से एक बेहद उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे आमतौर पर असंभव माना जाता है। चारा काटने की मशीन से हुए भीषण हादसे में एक महिला का अंगूठा पूरी तरह कट गया था। घटना के बाद परिजन महिला को कई निजी अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन हर जगह से निराशा ही हाथ लगी। डॉक्टरों ने अंगूठा जोड़ने से साफ इनकार कर दिया।

हादसे के करीब छह घंटे बाद महिला को चंदन हॉस्पिटल लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। करीब पांच घंटे तक चली अत्यंत जटिल माइक्रो सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने कटे हुए अंगूठे को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ दिया।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. सारिका गंगवार ने किया। उनकी विशेषज्ञता, अनुभव और सूझबूझ से न सिर्फ महिला का अंग बचाया जा सका, बल्कि उसकी सामान्य जिंदगी और आत्मविश्वास भी लौट आया।

चंदन हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक प्लास्टिक और माइक्रो सर्जरी सुविधाओं के माध्यम से ऐसे जटिल मामलों का लगातार सफल उपचार किया जा रहा है। यह मामला केवल एक सर्जरी की सफलता नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि सही समय पर सही इलाज और इंसानियत के साथ किया गया प्रयास टूटती उम्मीदों को भी जोड़ सकता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *