
हल्द्वानी। गोला बाईपास स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि कैंटर संख्या UP22 BT-5070 ने आगे चल रही स्विफ्ट कार संख्या UK04 AG-8897 में पीछे से टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही थाना बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि कार और कैंटर के बीच टक्कर हुई है। दोनों वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।

पुलिस द्वारा आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौके पर ASI हेमंत प्रसाद, दीवान नैनवाल, कांस्टेबल यासीन, अतहर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


