नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगों का गिरोह गिरफ्तार!

Spread the love

  • रात की चेकिंग में साइबर फ्रॉड गैंग पकड़ा, ₹3.37 करोड़ के लेन-देन का खुलासा
  • APK फाइल से मोबाइल हैक कर ठगी — 4 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल–QR कोड बरामद
  • SSP मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई—साइबर गैंग धराया
  • नैनीताल में साइबर फ्रॉड रैकेट एक्सपोज़: करोड़ों की ठगी का जाल बेनकाब
  • NEXON कार से मिला साइबर ठगी का खजाना—मोबाइल, QR कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड बरामद

नैनीताल: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में अपराध और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना तल्लीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान 15 नवंबर 2025 को तल्लीताल पुलिस ने भेडियापखाण मोड़, दोगांव के पास एक संदिग्ध वाहन HR98P/1642 (NEXON) को रोका।

चेकिंग में वाहन में बैठे चार युवक संदिग्ध पाए गए। तलाशी के दौरान 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 QR कोड, 02 चेकबुक, 01 क्रेडिट कार्ड और 09 डेबिट कार्ड बरामद किए गए। दस्तावेजों और QR कोड पर दर्ज विवरण संदिग्ध होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे। इसके बाद पीड़ितों के खातों में आने वाले वित्तीय लेन-देन की जानकारी चुराकर ठगी की राशि विभिन्न “म्यूल अकाउंट्स” में मंगाई जाती थी। ये खाताधारक इनके लिए “होल्डर” का काम करते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।

बरामद QR कोड में से एक QR कोड थाना शाहदरा दिल्ली में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2025 से संबद्ध पाया गया, जिसके लिए नैनीताल पुलिस दिल्ली पुलिस से समन्वय कर और जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए साइबर गिरोह के उपयोग किए गए बैंक खातों में ₹3,37,22,881/- का भारी भरकम लेनदेन सामने आया है, जिसकी विवेचना जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—

  1. शुभम गुप्ता (29) — अलवर, राजस्थान
  2. पियूष गोयल (23) — जहांगिराबाद, बुलंदशहर
  3. ऋषभ कुमार (25) — मोदीनगर, गाजियाबाद
  4. मोहित राठी (25) — महावीरपुरा, गुरुग्राम

पुलिस ने इनके पास से महंगे स्मार्टफोन, कई बैंक कार्ड, QR कोड और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए। वाहन नेक्सॉन HR98P/1642 को सीज कर दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹5000 का पुरस्कार देकर उत्साहित किया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल, उ.नि. श्याम सिंह बोरा, कानि. राजेन्द्र जोशी, कानि. धर्मेन्द्र साहनी, कानि. चालक दीपक जोशी और साइबर सेल के कानि. नरेंद्र धामी शामिल थे।

नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर की गई यह कार्रवाई जिले में साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *